Translate

Tuesday, October 7, 2014

बकरीद के पाक मौके पर हिंसक होकर पाकिस्तान ने मानवता को किया शर्मसार !!



मौका और दस्तूर के हिसाब से तो सोमवार का दिन भारत और पाकिस्तान दोनों देशो के लिए बकरीद की दावत लेने देने का था साथ ही हर गिले - शिकवे भूलकर गले लगने का भी था !
किन्तु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और जो हुआ वह मानवता को शर्मसार करने वाला हुआ ! पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू के अरनिया सेक्टर में निर्दोष ग्रामीणो पर जो कहर बरपाया बेगुनाहो का जो रक्त बहाया, जिस प्रकार से निर्दोष लोगो की जाने गई उसे पाकिस्तान की तरफ से बकरीद के मौके पर ईदी तो नहीं कहां जा सकता क्यों की ईद पर ईदी मिलना ख़ुशी का
इज़हार है लेकिन बकरीद पर पाकिस्तान की तरफ से अरनिया के निर्दोष लोगो को जो गोली बारूद मिला उससे समूचे जम्मू कश्मीर में मातमी माहौल बन गया !
आज मैं समूर्ण विश्व के मुस्लिम समुदाय से एक सवाल करता हूँ की बकरीद के मौके पर पाकिस्तान ने जो किया
क्या वह इससे खुस है ......................?
अगर नहीं तो प्रतिक्रिया के रूप में भारत को क्या करना चाहिए ....?
क्यों की बीते सोमवार को जो घटा उसमे सिर्फ हिन्दू परिवार ही शामिल नहीं है बल्कि ज्यादे संख्या तो हमारे मुसलमान भाइयों की ही है ! अगर पाकिस्तान बकरीद पर इस तरह की गतिविधि को अंजाम देकर अपने ही मुस्लिम भाइयो को परेसान कर रहा है फिर पाकिस्तान की मंसा क्या है ....?
यानी पाकिस्तान ने इस ईद पर जो किया उससे यह तो साफ़ हो गया की पाकिस्तान न इस्लाम की स्थापना चाहता है न राम का खात्मा चाहता है वह तो बस मानवता पर कहर ढाकर खुद को हिंसक बनाये रखना चाहता है ! एक डर बनाये रखना चाहता है इस सोच के साथ की विश्व समुदाय में उसकी धौंस बानी रहे  !
पाकिस्तान ने जो किया उसे ना जाने किस - किस रूप में लिया जा रहा है किन्तु मैं सिर्फ मानवता के आईने में पाकिस्तान की तस्वीर देखना और दिखाना चाहता हूँ आज दुनिया को ! साथ ही यह भी दरख्वास्त करना चाहता हूँ की पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कोई ऐसी राह निकाली जाए जिससे इस कृत्या के बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया में अकेला पड़ जाए और यह सजा ही उसे यह सोचने पर मजबूर कर सकती है की मानवता के हत्यारे के लिए विश्व उपेक्षा कितना महत्वा रखती है !
क्योकि  स्वतंत्रता के बाद से जब - जब पाकिस्तान ने भारत पर अनायास कहर बरपाया या युद्ध थोपा उसे कही न कही से सह मिलता रहा किसी न किसी की पैरवी उसके लिए होती रही ! इससे एक के बाद एक घटना जम्मू कश्मीर में होती रही वहां की निर्दोष जनता इसकी गवाह बनती रही शिकार बनती रही !
1971 से लगातार पाकिस्तान उत्पात मचाता आ रहा है और जब जब उसके उत्पात बेहिसाब हुए है, पाकिस्तान जब जब बेअंदाज हुआ है भारत ने मजबूर होकर उसे सबक सिखाने का रास्ता अख्तियार किया है ! युद्ध हमेशा पाकिस्तान ने भारत पर थोपा कभी भारत की मंसा नहीं रही की वह पाकिस्तान पर युद्ध थोपे या पाकिस्तान से युद्ध करे भारत ने हमेसा चाहा पाकिस्तान भी तरक्की की राह पर चले मानवता को अपनाये लेकिन पाकिस्तान ने हमेसा भारत को मजबूर किया आज भी पाकिस्तान जो कर रहा है उसका हिंसक जवाब देने पर अगर भारत आमादा हो जाए तो या तो 1971 की स्थिति होगी पाकिस्तान के सामने या फिर 1998 की तरह कराची में अपने जीत का झंडा गाड़े भारतीय सेना खड़ी होगी !
1998 में जिस तरह पाकिस्तान को भीख के रूप में करांची लौटाया गया था भारत द्वारा पाकिस्तान के मुह पर वह एक तमाचा था ऐसा तमाचा जिसकी आवाज़ पुरे विश्व में गूंजी थी ! भारत के उस झन्नाटेदार तमाचे की चीख पूरी दुनिया ने सुनी थी ! इसमे कोई सक नहीं की आज अगर पाकिस्तान की हिंसक कार्रवाही का जवाब देने के लिए भारत सरकार भारतीय सेना के हाथ पैर पूरी तरह खोल दे तो भारतीय सेना कराची और रावलपिंडी में कब्ज़ा जमाये मिलेगी ! किन्तु इस कब्जे से मानवता आहत होगी आहत होंगे तमाम निर्दोष और अमन चैन पसंद हमारे मुस्लिम भाई हमारे मुस्लिम परिवार !

बीते कुछ वर्ष पूर्व जिस तरह तालिबान को लेकर पाकिस्तान चर्चे में रहा और दुनिया की नज़रो में तालिबान के लिए
पाकिस्तान की हमदर्दी खटकी उससे यह आज भी साफ़-साफ़ समझा जा सकता है की अपनी हिंसक गतिविधि के लिए पाकिस्तान ऐसे भी दुनिया की आँख की किरकिरी बन चूका है ! कट्टर पंथियों के आगे मिया नवाज़ सरीफ की कितनी चलती है पाकिस्तान में यह तो अब प्रत्यक्ष हो गया  ! अब अगर यह कहां जाए की मिया नवाज़ सरीफ कट्टरपंथियों के हाथो की
कठपुतली मात्र है तो इसमें कोई दो राय नहीं है क्यों की बकरीद के मौके पर जम्मूकश्मीर में जो हिंसक घटना हुई पाकिस्तान की सेना द्वारा इसमें पाकिस्तान सरकार की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता क्यों की पाकिस्तान में हूकूमत की भूमिका के बिना सिर्फ सेना द्वारा यह निर्णय ले लेना और घटना को अंजाम दे देना सम्भव नहीं है ! इस घटना के पीछे चरमपंथियों - कट्टरपंथियों का भी हाथ है हम अगर बिना हिचक बिना संकोच कहे तो चरमपंथियों - कट्टरपंथियों के सामने पाकिस्तान की वर्तमान सरकार भी हथियार डाल चुकी है और एक तरह से तीनो की मिली भगत का ही परिणाम है पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा जम्मू के अरनिया में निर्दोष जनता पर गोलीबारी !

भारत के खिलाफ किसी भी हिंसक गतिविधि को अंजाम देने से पहले पाकिस्तान को आज एक बात पर गंभीरता से सोचना होगा वह यह की आज वह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के उस  हर मुल्क की नज़र में आ गया है जो शांति पसंद, अमन पसंद है ! आज पाकिस्तान के पास तीसरी दुनिया जैसी महफूज कोई गोद भी नहीं है जहा वो हिंसा करने के बाद अपना सर छुपा सके ! क्यों की खाड़ी देशो में उथल - पुथल का जो एक दौर चला उसमे भी पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष रूप से खूब भागीदारी निभाई और जब तालिबान की स्थिति प्रत्यक्ष हुई तो पाकिस्तान को अपनी औकात भी समझ में आई ! 1971 की करारी सिकस्त के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर का एक अलक मुल्क के रूप में निर्माण चाहा आज भी उसकी यही मंशा है तब तो उसे कई लोगो का सरण मिला था लेकिन अब अपने सरण दाताओ के साथ भी गद्दारी करने की वज़ह से पाकिस्तान की मंसा से उसके सरण दाता भी पूरी तरह वाकिफ है ! कश्मीर में दहसत फैला कर पाकिस्तान भारत में अब एक नए तालिबान के निर्माण का सपना देख रहा है ! उसे यह भी पता है की उसका यह सपना अपने कुछ कट्टपंथियो - चरमपंथियों के सहयोग से पूरा होने वाला नहीं है बिना किसी तीसरी ताकत के सहयोग और समर्थन के लेकिन उसे यह भी याद रखना होगा की तीसरी ताकत ने तालिबान के चलते जो परेशानिया झेली है और खाड़ी देशो में तालिबान की वजह से जो उथल - पुथल रही वह अब फिर से ना दुहराया जाय !
अब पाकिस्तान के सामने सिर्फ एक रास्ता बचा है की वह मानवता की राह पर चलने की नीति का अनुसरण करे !
बेहतर होगा की पाकिस्तानी कट्टरपंथियों - चरमपंथियों के साथ बैठ कर आपस में कुछ गंभीर मुद्दो पर पाकिस्तान
सरकार गहन मनन-चिंतन,मंथन  करे और यह समझने की कोशिस भी की दुनिया अमन और तरक्की के रास्ते पर चलने के मूड में है ! उसे अब तालिबान जैसा खड़यन्त्र मंजूर नहीं ! और जो देश ऐसी गतिविधि में लिप्त है उन्हें इस गतिविधि का खामियाज़ा भुगतने के लिए भी तैयार रहना होगा ! अगर पाकिस्तान अभी भी नहीं चेता तो उसका भी वहीं हश्र होना निश्चित है जो बाकी कट्टर मुल्को का हुआ ! और अपने इस हश्र का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान होगा ! क्यों की भारत अकेले सक्षम है पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए उसे किसी तीसरी ताकत की आवस्यकता नहीं किन्तु आज अगर भारत सब्र बनाये हुए है तो उसका एकमात्र कारण मानवता की रक्षा है ! पाकिस्तान को यह भी ध्यान रखना होगा की अब अगर भारत पर उसने जबरजस्ती का युद्ध थोपा तो भारत मानवता की रक्षा के लिए उसे जवाब देगा मानवता की हिफाज़त के लिए युद्ध लड़ेगा और मानवता की रक्षा हेतु सम्पूर्ण विश्व बिना कहे उसके पक्ष में खड़ा होगा !
पाकिस्तान अब अगर अपना हित चाहता है तो जम्मू - कश्मीर को तालिबान बनाने का सपना देखना बंद कर दे क्यों की खाड़ी देशो का उद्दाहरण उसके सामने है ! और तालिबान की दोस्ती की वजह से उसकी छवि भी अब अच्छी नहीं रह गई है उसके सरण दाताओ की ही नज़र में !
बकरीद के पाक मौके पर पाकिस्तान की तरफ से जो मातमी ईदी इस बार भारत को भेजी गई जम्मू कश्मीर स्थित अरनिया सेक्टर के निर्दोष लोगो पर गोली - बारी कर के उससे आज निश्चित रूप से मानवता शर्मसार हुई है और पाकिस्तान दुनिया की नज़र में ही नहीं बल्कि अपने मुस्लिम भाई - बंधुओ की नज़र में भी गिर गया है ! आज अपने ही लोगो की हत्या कर के पाकिस्तान ने अपने मुह पर अपने हाथो कालिख पोत लिया है ! उसने अपने मुस्लिम भाई - बंधुओ की नज़र में खुद को साबित कर दिया की पाकिस्तान हिंसक मुल्क हो सकता है , आतंकी मुल्क हो सकता है , कट्टपंथी मुल्क हो सकता है , मानवता का हत्यारा मुल्क हो सकता है किंतु इस्लाम का समर्थक मुल्क नहीं, ना ही मुस्लिम समुदाय का रक्षक या हितैसी मुल्क ! क्यों की बकरीद  के दिन ख़ुशी के दिन अपने ही लोगो के खून से अपना हाथ रंगकर पाकिस्तान ने इस्लाम और सच्चे मुसलमान दोने का अपमान किया है ! आज अगर मानवता के आईने में झाँक कर देखे तो पाकिस्तान को पता चलेगा की इस बार बकरीद पर उसने किस तरह मानवता की हत्या करके  इस्लाम को  और  मानवता को शर्मसार किया है !

द्वारा -
प्रदीप दुबे

Saturday, October 4, 2014

ॐ थनवी के सवाल को एक युवा का जवाब

                                                                   
                                                                             




@ === Om Thanvi (थनवी के सवाल)

https//m.facebook.com/story.php?story_fbid=782980855073774&id=100000856010036&refid=17&_ft_&__tn__=%2As
...
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=782980855073774&id=100000856010036&_rdr#783150781723448

अमेरिका के राष्ट्रपति हर शनिवार रेडियो पर मन
की बात कहते हैं, "वीकली एड्रेस" नाम से। शायद
उससे थोड़ी प्रेरणा नरेंद्र मोदी लेते आए हैं।
पर हमारे प्रधानमंत्री ने अपने पहले
रेडियो प्रसारण के लिए विजयदशमी का दिन चुना,
जो हिन्दू त्योहार है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
का स्थापना दिवस भी है। बहरहाल उन्होंने "मन
की बात" में यह कहा कि "अगर आप खादी का वस्त्र
खरीदते हैं तो एक गरीब के घर में
दिवाली का दीया जलता है।" सच्चाई यह है
कि ईद भी करीब है, बल्कि दिवाली से बहुत पहले -
दो रोज बाद ही - मनाई जा रही है। लगे हाथ यह
भी कह देते
तो कितना अच्छा लगता कि खादी खरीदते हैं
तो किसी गरीब के घर में
दिवाली का दीया जलता है, किसी घर में ईद
की उमंग भी बढ़ती है। राजधर्म में
तो सबका कल्याण निहित होता है!
इस ही कहते हैं प्रेत-बाधा। भारत हिन्दू राष्ट्र
बने न बने, कुछ लोगों के मन में वह कमोबेश हिन्दू
राष्ट्र ही है और मन की बात बनकर जब-तब बाहर
आएगा। कहना आसान है कि सबको साथ लेकर
चलना है - वरना सबको दिवाली-ईद पर ही याद
नहीं रख सकते तो साथ लेकर कैसे चलेंगे?
…………
@ === एक युवा का जवाब (प्रदीप दुबे )

http://adeeparauha.blogspot.in/2014/10/blog-post_3.html

हर ब्यक्ति को हिन्दू, हिंदूवादी, या कट्टर कह देना एक समाचार संपादक को सोभा नहीं देता एक युवा होने के नाते मैं तो यही कहूँगा थनवी जी आप से की सार्थक मुद्दे और सार्थक लॉजिक पर कॉन्संट्रटे करिये खुद को ! क्यू कि आप का भी तो नाम ॐ से शुरू होता है अब क्या मैं आप को कट्टर कह दू सिर्फ नाम की वज़ह से नहीं कभी नहीं आपको नाम कि वज़ह से मैं कट्टर नहीं कह सकता !
इसी तरह आप को भी हर चीज को तिल का ताड़ बनाने का विचार छोड़ देना चाहिए !
कल मैंने भी मोदी जी का (( मंन की बात )) सुना मैंने ही नहीं पुरे देश ने सुना ) मुझे तो 68 सालो के इतिहास में पहली बार सिर्फ विकास की बात करते हुए भारत का कोई प्रधानमंत्री दिखाई दिया और सुनाई भी दिया ऐसे विकास कि बात जो यूनिवर्सल थी मानवता को सामने रखकर कि जा रही थी ! ऐसे विकास की बात जो साम्प्रदायिकता से कोसो दूर थी ! सच सच, साफ़ साफ़ थी ! पूरा देश जिसे तन्मयता से सुन रहा था और पुरे देश को जिसमे उम्मीद की किरण दिखाई दे रही थी !
थनवी जी अगर मोदी जी दीवाली की शुभकामना देकर गलती कर दिए साम्प्रदायिक हो गए कट्टर हो गए, हिन्दू हो गए तो आप ही बताइये ना आपके हिसाब से मोदी जी ईद पर क्या बोलते  क्या यह बोलते की एक खादी का कपडा आप के द्वारा जब खरीदा जाता है या जब आप एक खादी का कपडा खरीदते हो तो किसी गरीब मुस्लिम के घर में ईद पर एक बकरा खरीदने की ब्यवस्था हो जाती है ! बताइये ना थनवी जी मोदी जी यह कैसे बोल देते आप तो प्रबुद्ध जन की श्रेणी में आते है ! आप को तो पता है खादी का महत्वा अब आपही बताओ ना खादी के पैसे से कुर्बानी का बकरा खरीदने को कैसे कह देते मोदी जी आपको तो पता है ईद पर मिटटी का दिया जलाकर ख़ुशी नहीं मनाई जाती बल्कि बकरा काट कर खुसी मनाई जाती है, एक तो हिंसा ऊपर से मंहगी हिंसा फिर वह खादी के पैसे से कैसे मैनेज होगी कैसे मनाई जा सकती है थनवी जी ...?? खादी के पैसे से ईद का बकरा अगर खरीदा गया तो गांधी जी और खादी दोनों का अपमान होगा और गांधी के सत्य, अहिंसा के दिखाए गए रास्ते का भी अपमान होगा ! साथ ही आप अगर प्रबुद्ध जन है एक सजग कुर्सी पर बैठे है तो जरा गुणा-भाग लगाकर भी मोदी जी के सब्द को तौल लीजिये आपको उत्तर साफ़-साफ़ दिखाई देगा क्यों की जहा गरीब को दीवाली मनाने के लिए 15 रुपये में 16 मिटटी के दिए मिल जाते है वही ईद पर 1600 में एक बकरा वो भी सायद ही मिल जाए वर्तमान बाजार भाव के हिसाब से ! अब आप ही बताइये थनवी जी ये कैसे सम्भव था की मोदी जी 15 रुपये की खुसी 1600 की खुसी के बराबर कर देते 1600 की खुसी तो मंहगी वाली खुसी होती है ! थनवी जी मोदी जी को पता है खादी का नाम कहा लेना है कहा नहीं ! मोदी जी विकास पुरुस है खादी को बेचकर हिंसा को बढ़ावा देना उनका मकसद कैसे हो सकता है ! वह तो विकास का ऐसा दिया जलाना चाहते है देश में जिसके प्रकाश में सुचिता हो और विकास के साथ अहिंसा भी !
खादी के पैसे से ईद के लिए बकरा खरीदने की ब्यवस्था यह तो  केवल कांग्रेस के सासन काल में ही सम्भव है की खादी को बेच कर ईद मना लो या गांधी को बेच कर सरकार चला लो क्या फर्क पड़ता है !
थनवी जी आप ने कल मोदी को सुना जरूर लेकिन हम युवाओ की तरह नहीं बल्कि आपने अपने को  कुतर्क तक सिमित रखकर मोदी को सुना !
मै मानता हूँ मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति की कोई चीज नक़ल किये लेकिन मै यह भी मानता हूँ की मोदी के नक़ल के बाद ओम थनवी जी ने हमे बताया की अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसा बहुत पहले से करते है, खुसी और फक्र तो थनवी जी पर हमे तब होता जब आज से एक या दो साल साल ही सही मगर पहले थनवी जी यह बात हमे बता चुके होते ! क्यों की तब भी थनवी जी के पास कहने का लॉजिक भी था और देश दुनिया में होने वाली ऐसी अच्छी बाते जानने का हमे हक़ भी है !
हमे तो फक्र है थनवी जी की हमारे देश के प्रधानमन्त्री ने पहली बार अच्छी चीज की नक़ल की है वर्ना अबतक तो बाकी के लोगो ने पश्चिम के अंधानुकरण तक ही खुद को सिमित रखा जो विकास से कोसो दूर था ! वो चाहे भारत के प्रधानमंत्री रहे हो या ॐ थनवी या राजदीप सर देशाई जैसे बरसाती लोग !   थनवी जी आपको बता दूँ अपने 28 साल के जीवन काल में मैंने पहली बार साझा सम्पादकीय पढ़ा  कुर्ता - अचकन और शूट एक साथ बैठ कर,बराबर बराबर में बैठ कर खुले मन से जिसे लिखे हो ऐसी सम्पादकीय पढ़ा ! यकीन मानिए  ॐ थनवी जी ऐसी सम्पादकीय तो मैंने आज तक जनसत्ता में भी नहीं पढ़ी थी !
अगर आपके पास इस सम्पादकीय की कोई काट है या आपने कभी इस तरह की कोई सम्पादकीय लिखी है तो अपनी एक ऐसी साझा सम्पादकीय हमसे साझा करिये जो आज से पहले आप ने किसी विदेशी संपादक के साथ बैठ कर विश्व समस्या पर लिखी हो विकास की बात करते हुए लिखी हो यकीन मानिए हमे पढ़ कर खुसी होगी बहुत ज्यादे खुसी ! पर अफ़सोस आप ने अबतक ऐसा नहीं किया होगा ! सोचिये थनवी जी जो काम आप कर सकते थे बेहतर कर सकते थे आप ने नहीं किया अबतक फिर आप ऊँगली उठाने के हकदार कैसे हो गए वो भी किसी स्वस्थ मुद्दे पर अस्वस्थ तरीके से ! आपके पास तो कुर्शी भी थी सोचिये जो काम दो देशो के दो उम्दा अखबार के संपादक को करना था उसे मोदी ने शुरू किया यानी आपको भी मोदी जी ने राह दिखाई है की आप अपने संपादक धर्म के साथ कैसे न्याय कर सकते है और देश के साथ साथ विदेश को भी कैसे अपनी कलम से जोड़ सकते है और कैसे खुद को आइडिअल बना सकते है..?  तो फिर अब बेजा बातो में वक्त जाया क्यों कर रहे है आईये चलिए थनवी जी देर ही सही अब शुरू करिये खादी से एक मिटटी के दिया जलाने जैसा उद्दाहरण दीजिये, प्रकाश की ओर विकास की ओर मुखातिब होईये आपके पास मुद्दा भी है, समय भी है, लॉजिक भी है, कलम की ताकत भी है और कुर्शी भी ! थनवी  जी अगर आप ने ऐसा नहीं किया तो हम युवा तो यही समझेंगे की मोदी जी के बहाने विवादित बयान जारी कर के, विवादित लेख लिख कर या टिप्पड़ी देकर , मोदी जी का नाम लेकर थनवी जी और राजदीप सर देशाई जैसे लोग अपने लिए पब्लिसिटी बटोर रहे है बिल्कूल वैसी ही पब्लिसिटी बटोर रहे है जिसका आसय होता है की आओ बहती गंगा में हाथ धो ले , कुछ नहीं भला होगा तो पुराना कालिख ही धूल जाएगा या गंगा में धोने से हाथ पवित्र हो जाएगा ! जय हिन्द
साभार -
एक युवा
प्रदीप दुबे

साभार -
एक युवा
प्रदीप दुबे







Saturday, September 20, 2014

मीडिया जगत में स्त्री सरीर को कैश कराने की होड़ कितनी सही कितनी गलत ....?


सौंदर्य और आकर्षण का अटूट रिश्ता है, सौंदर्य से दुनियाँ के समृद्ध साहित्य अटे पड़े है ,
चाहे पूरब हो या पश्चिम सभी जगह कवियों ने साहित्यकारों ने , चित्रकारों ने यहाँ तक की
ऋषि मुनियो ने भी सौंदर्य को अपना आधार बनाया !
किसी ने प्रकृति की गोद में जाकर प्रकृति के सौंदर्य में ईश्वर को ढूंढा और
पाया तो किसी ने स्त्री सौंदर्य में ही समूची प्रकृति को ढून्ढ लिया और उसपर मोहित होकर
सुन्दर समृद्ध साहित्य की रचना कर डाली ! किन्तु ये सब एक मर्यादा एवंम सीमा - रेखा
के बीच रह कर किया गया कभी अतिक्रमण करने की सोच नहीं रही इसके केंद्र में !
साथ ही इस बात का भी हमेसा ध्यान रखा गया की सौंदर्य जो की प्रकृति और स्त्री का सिम्बल है
वाहक है , मूल आधार है, अगर उसके साथ छेड़-छाड़ की गई तो सृष्टि का विप्लव ( अंत )
भी निश्चित है !
प्रकृति के साथ पुरुष को जोड़ कर ही सृष्टि की संरचना सम्भव हो पाई है ! क्योकि प्रकृति
जहां सौंदर्य ( स्त्री ) का वाहक है वही पुरुष सौंदर्य के प्रति आकर्षण का वाहक है !
सौंदर्य और आकर्षण के मिलने पर ही जगत का निर्माण सम्भव होता है !
किन्तु वर्तमान समय में अखबार जगत , टी० वी० चैनल्स और विज्ञापन एजेंसियों द्वारा
इस निर्माण का पर्याय यानी सौंदर्य ( स्त्री सौंदर्य ) का जिस प्रकार भौड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है वह सौंदर्य की कौन सी परिभाषा गढ़ रहा है, स्त्री सौंदर्य को किस रूप में पेश करना चाहता है इससे मै ही नहीं सायद ईश्वर भी अनजान और सहमा हुआ है !
90 के दशक में जब समाचार चैनल्स का सैलाब नहीं आया था वर्तमान समय की तरह
घर के बड़े लोगो के साथ घर के सभी बच्चे बैठ कर हिंदी इंग्लिश समाचार सुना करते थे
मर्यादा की सीमा रेखा में रहते हुए दुनियाँ भर की जानकारी के साथ कभी सरला माहेश्वरी ,
कभी शोभना जगदीश , कभी गज़ाला आमीन , कभी एलिज़ाबेथ  आदि आदि को हम समाचार बोलते हुए भारतीय ड्रेस में देखते थे ! कभी कोई असहजता नहीं महसूस होती थी की हमारे बड़े बुजुर्ग हमारे साथ बैठे है ! सब कुछ हमारे सुनने लायक समझने लायक होता था ! कभी कुछ न समझ आने पर बड़े बुजुर्गो से पूछने पर भी कोई झिझक नहीं होती थी हमे  !
नीम का पेड़ , हमराही , ये संसार , उड़ान , जसपाल भट्टी , शेखर सुमन के साथ हसने का वो मौका जब हमारे साथ हमारे दादा , दादी , ताऊ और घर के सभी बड़े भी ठहाका लगाते थे ! मज़ाक में मिमिक्री में भी मर्यादा का इतना ध्यान की मज़ाक में भी कोई फूहड़ता न होने पाये ! टी०वी० के सामने बैठने पर क्या मजाल की कभी  झिझक महशूस हो जाए !
किन्तु आज अगर समाचार चैनल्स की बात करे तो एक सिहरन सी पैदा हो जाती है अंदर तक कब क्या दिखा जाए कौन से ऑपरेशन लेकर आ जाए एक डर , एक दहसत हर पल !
किसी की निजता में खलल डालकर किसी का सुख चैन बर्बाद कर सकते है ये बड़ेभैया और छुटभैया टाइप के समाचार चैनेल्स ! रिमोट गलती से भी दब जाए तो एक मुस्कुराता चेहरा दादी की कहानी वाला वह चेहरा जिसे विश्वामित्र को भटकाने वाली मेनका के नाम से हम जानते है ..उस टाइप का चेहरा फाउंडेशन से लक-दक चेहरा समाचार में जान डालने के लिए रखा गया चेहरा जो घुटनो से थोड़ा ऊपर तक एक सकर्ट पहने हाथ में कॉर्डिलेस पकडे हुए दिखाई देता है और सुनाई भी देता है आईये हमारे फलाने चैनेल द्वारा  किये गए फलाने घटना पर स्टिंग ऑपरेशन में आपका स्वागत है मै फलानी समाचार सवांदाता फलाने चैनल से आइये आपको लिए चलती हूँ सीधे घटना स्थल पर ......
किन्तु उस फीमेल संवाददाता के बार बार घटना स्थल पर ले जाने के बाद भी दर्शक अगर पुरुष है तो उसकी नज़र उस फलानी संवाददाता की सकर्ट के निचे गोरी चिकनी टांको पर ही टिकी रहती है ! और टिकी भी क्यू न हो यही तो उस चैनल के मालिक की मनसा भी होती है और उस चैनल के ऑपरेशन में जान फूकने का सस्ता आसान और टिकाऊ जरिया भी  क्यू की खबर बिकाऊ हो तभी तो चैनल की सार्थकता है !
अभी दो तीन दिन पहले की एक घटना याद आ रही है मै ऑफिस से घर पहुंचा चाय लेकर
टी०वी० के सामने बैठा और समाचार देखने - सुनने की नियत से रिमोट हाथ में लेकर
चैनल पर गया जल्दी जल्दी कई चैनल बदला सबपर एक ही चर्चा चल रही थी सब एक ही
घटना , एक ही विषय पर कॉन्संट्रटे थे सीने तारिका दीपिका पादुकोड़ के उस पर्सनल अंग पर ताक-झांक हो रही थी जिसे उछालना फूहड़ता , सर्मिंदगी , और सस्ती टी० आर० पी० बटोरने की चाहत के अलावा आप कोई और नाम नहीं दे सकते ! मै इस समाचार को देखना और सुनना भी चाह रहा था और ऐसा करने में झिझक भी रहा था ! झिझक इस लिए रहा था क्यू की मै घर में था मेरे बड़े मेरे आस-पास थे !
और इसे देखना इस लिए चाह रहा था क्यू की सारे चैनल्स पर शार्ट स्कर्ट पहने एंकर
के द्वारा ही इसे प्रस्तुत किया जा रहा था ! चिकनी टांगो वाली उस एंकर के द्वारा जिसके
वही पर्सनल अंग आसानी से हमे दिख रहे थे जिसके लिए वह फीमेल संवाददाता सीने तरीका को अपना विषय बनाई थी ! मै यह बखूबी समझता हूँ  की उस संवाददाता की मज़बूरी क्या रही होगी ..? वह तो मात्र एक चैनल के लिए अपनी ड्यूटी कर रही थी जहा पैसे ( पैकेज ) के अलावा कुछ भी उसका अपना नहीं था  !
हास्यास्पद लग रहा था सब कुछ एक अर्ध नंगी फीमेल संवाददाता एक चैनल के लिए अपनी ड्यूटी कर रही है और नंगे पन को ही अपना विषय भी बनाई है ! किसी की निजता में ताक झाँक कर रही है और अपनी निजता को चौराहे पर लगे पोस्टर की तरह ज्यादे से ज्यादे ध्यानाकर्षण का केंद्र भी बना लेना चाहती है ! मित्रो जिस दौरान इस बेजा नंगेपन पर चैनलों द्वारा नंगी  - भौड़ी  प्रस्तुति दी जा रही थी उसी समय देश में एक ऐतिहासिक समय भी हस्ताक्षर कर रहा था यानी चीन के राष्ट्रपति का भारत आना इसमें कोई सक नहीं की मै भी इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए ही चैनल बदल रहा था ! दुःख हुआ की एक स्त्री को नंगा करके हमने इतिहास की तरफ से सबका ध्यान आसानी से हटा दिया ! चीन के राष्ट्रपति का भारत आना कई नए - पुराने मुद्दो पर बात चित और हस्ताक्षर कितना महत्वपूर्ण था सबकुछ हमारे लिए किन्तु एक सीने तरीका के स्तनों पर जाकर अटक गया था हमारा मीडिया जगत ! इससे चैनल को टी० आर० पी० तो मिली नो डाउट किन्तु स्वस्थ नहीं छीछालेदर वाली टी० आर० पी० ही मिली ..बेहतर होता अगर उसे समझने के लिए हम सब ने अपने अपने बगल में डस्टबिन रख लिया होता छिःछिः थू , थू का अंदाज़ा लग गया होता !
मैग्जीन के कवर पेज से लेकर न्यूज़ पेपर टी०वी० चैनल विज्ञापन जहा भी नज़र
डालिये स्त्री को ही नंगा करने की होड़ लगी हुई है ! मेंस के यूज़ के सामानो का भी प्रचार
बिना स्त्री को नंगा किये  नहीं हो सकता ऐसी मानशिकता बन चुकी है  !
मेंस के अंडर गारमेंट्स से लेकर , पिने ( ड्रिंक ) की बोतल
सिगरेट के पैकेट , गुटका , पान मसाला , जूता , चप्पल हर चीज के प्रचार के लिए
नंगी चिकनी स्त्री अनिवार्य जान पड़ती है !
मुझे समझ नहीं आता जिलेट के प्रचार के लिए एक पुरुष ही पर्याप्त क्यू नहीं होता
उसमे बिकनी कॉस्ट्यूम में पूरी तरह नंगी दो औरतो का क्या काम !
अगर काम भी है तो जिलेट के प्रचार के लिए बार-बार उन दो स्त्री के स्तनों पर कैमरा
घुमाने का क्या मतलब ! क्या जिलेट का प्रचार सिर्फ शादी सुदा के लिए होता है ...?
नहीं ना जिलेट  इस्तेमाल तो 18 वर्ष का युवा भी करता है फिर वह युवा क्या सन्देश पाता
है इस प्रचार से ! ऐसी चीजो के लिए कोई सेंसरशिप क्यू नहीं , ऐसे चैनल्स के लिए कोई
अनुच्छेद 19 क्यू नहीं .............?
स्त्री के स्तन को फ़्लैश करके , उसके कामुक होठो को फ़्लैश कर के, उसकी चिकनी टांगो
पर कैमरा घुमाकर , बिकनी कास्ट्यूम में उसको फ़्लैश करके आखिर हम समाज को कहा
ले जा रहे है ! हमे गंभीरता से सोचना होगा प्रचार , चैनल्स , न्यूज़ पेपर , मैग्जीन, कॉम्पैक्ट इनका प्रादुर्भाव क्या स्त्री को नंगा करने के लिए हुआ था या समाज को आईना दिखाने , न्याय दिलाने , सच से रूबरू करवाने , समृद्धि के की ओर ले जाने के लिए !
एक बात मै साफ़ करना चाहता हूँ और सबको उसके इतिहास में भी ले जाना चाहता हूँ कि जब - जब स्त्री को कामुकता का प्रतीक मानकर समाज के चौराहे पर खड़ा किया गया है,  जब - जब स्त्री को नंगा करने की समाज में अति हुई है , साजिश हुई है , तब तब समाज पतन से दो चार हुआ है , फिर समाज चाहे पश्चिम का हो या पूरब का !
आज स्त्री के नंगे होने का हानिकारक असर पश्चिम - पूरब दोनों समाज पर सामान रूप से दिख रहा है ! हमें गंभीर होना होगा सोचना होगा की स्त्री के पास स्तन होता है ,उसमे  उभार भी होता है यह प्राकृतिक है लेकिन वह स्त्री को बाज़ार में खड़ा कर देने के लिए नहीं होता बल्कि प्रकृति ने स्त्री के लिए इसकी संरचना  एक स्वस्थ उदेस्य से किया है ! स्त्री के स्तन कामुकता का प्रतीक नहीं है वह एक स्त्री को मिलाजीवन संजीवनी श्रोत
के रूप में है क्यों की स्त्री माँ भी होती है और एक माँ अपने इसी संजीवनी श्रोत से युग - युग से जीवन का निर्माण करती आ रही है ! 
अगर  खबर स्त्री के स्तन और स्तन के  उभार  पर  ही  बनानी  है  तो बेहतर होगा ऐसे चैनल अपने को न्यूज़  चैनल तो ना ही कहे, बल्कि पोर्न साईट के रूप में डेवलप करे कम से कम देखने वाले को ये तो पता होगा वो किस बाज़ार में  खड़ा है और क्या देख सुन रहा है उसे देखना सुनना है की नहीं ! साथ ही यह भी तय होगा की उसके जरुरत के हिसाब से आप उसे परोसोगे ! न्यूज़ चैनल के नाम पर बिना ईक्षा के भी वह आपको देखने सुनने को मजबूर तो नहीं होगा !

द्वारा -
प्रदीप दुबे